राजस्थान में प्रसिद्व: चूरू जिले के चर्चित चेहरे2022
चूरू जिले के चर्चित चेहरे 2022 देवेंद्र झाझड़िया:- भारत के दिग्गज पैरा एथलेटिक्स देवेंद्र झाझड़िया को 21 मार्च 2022 को पद्म भूषण से नवाजा गया देवेंद्र झाझड़िया ने कुल 3 पदक जीते! जिसमें स 2004 एथेंस पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और इसी साल जापान में टोक्यो में खेले गए पैरा ओलंपिक में रजत जीता था कर्नल वरदान:- भारतीय सेना के कर्नल वरदान मूल रूप से राजगढ़ तहसील चूरू जिले के निवासी है इन्होंने राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता में टेक योवर लाइन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता! शो जंपिंग प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता 2015 में कांस्य 2016 में सर्वण 2020 में कांस्य पदक जीतकर भी अपना परचम लहराया था उषा राहड़ चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के ढाणा गांव निवासी उषा राहड़ का एनसीओई पटियाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र में चयन हो गया प्रदेश में एकमात्र जूनियर हाकी खिलाड़ी के रूप में उषा का चयन हुआ है उषा राहड़ देश के सर्वोच्च खेल संस्थान नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड एनसीओई में देश-विदेश ट्रैक्टरों से ट्रेनिंग ले रही है रिहाना रियाज चूरू की रेहाना रियाज को 9 फरवरी 2022 को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया इससे पहले भी राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष थी! कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली रेहाना रियाज ने पहले पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुकी है दुलाराम सारण प्रदेश सरकार की तरफ से 22 अगस्त को भांडग (तारानगर) चूरू के दुलाराम सारण को राजस्थान साहित्य अकाडमी उदयपुर के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है दुलाराम सहारण साहित्य अकाडमी नई दिल्ली के युवा पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद कोलकाता का युवा पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित व्यक्तित्व है कृष्णा पूनिया राज्य सरकार की तरफ से राजनीतिक नियुक्ति के तहत 9 फरवरी 2022 को राजगढ़ तहसील की विधायक कृष्णा पूनिया को राजस्थान राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष बनाया गया कृष्णा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में 11 अक्टूबर 2010 को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल मैचों में सर्वण पदक जीता था इसके बाद 2011 में भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था 2012 को राज्य निर्वाचन आयोग ने अपना ब्रांड मिस्टर नियुक्त किया था इनका विवाह चूरू जिले के गागड़वास गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पूनिया के साथ हुआ यहां यह तथ्य उल्लेखित करना प्रासंगिक होगा कि वर्तमान में राजस्थान के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र सिंह पूनिया है सिद्धार्थ सियाग चूरू जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सियाग को 21 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया खेलो इंडिया अभियान के तहत जिले के उत्कृष्ट कार्यो और बेहतर उपलब्धियों के लिए जिले में मिले इस पुरस्कार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलेक्टर को 20 लाख रुपए का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया पंडित भंवर लाल शर्मा करीब छह दशक की राजनीति करने वाले सरदार शहर के दिग्गज नेता पंडित भंवर लाल शर्मा का 9 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया वह 7 बार सरदारशहर के विधायक रहे 17 अप्रैल 1945 को जन्मे भंवर लाल शर्मा ने जमीनी स्तर से राजनीति की शुरुआत की 1985 में वे लोकदल से पहला चुनाव लड़े हुए विधायक बने इसके बाद 1990, 96,98, 2003, 2013 2018 में विधायक बने एक बार मंत्री व 10 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया उनके चुनाव में उनके पुत्र अनिल शर्मा ने विजय प्राप्त की
Post a Comment