ad

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती करेंट अफेयर्स: प्रमुख पुरस्कार ,साहित्य,नीतियां, सैन्य अभ्यास 2023


राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022-23


19 मई, 2023 को राजस्थान के कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री बी. डी. कल्ला ने राजस्थान साहित्य अकादमी का वार्षिक पुरस्कार-सम्मान समारोह 2022-23 में साहित्यकारों को संगीत, कला और साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिये सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

राजस्थान साहित्य अकादमी का वार्षिक पुरस्कार-सम्मान समारोह हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह में मीरा पुरस्कार, रांगेय राघव पुरस्कार, सुधींद्र पुरस्कार, देवीलाल सामर पुरस्कार, देवराज उपाध्याय पुरस्कार, कन्हैयालाल सहल पुरस्कार, शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार, सुमनेश जोशी पुरस्कार, परदेशी पुरस्कार, चंद्रदेव शर्मा पुरस्कार एवं सुधा गुप्ता पुरस्कार का वितरण किया गया।

इस मौके पर विशिष्ट साहित्यकार सम्मान से प्रदेश के कई ख्यातनाम साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी फारूक आफरीदी को भी साहित्य के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिये विशिष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया।

इन साहित्यकारों को मिला सम्मान-

2022-23 के वार्षिक पुरस्कारों के तहत कथा एवं उपन्यास विधा में दिया जाने वाला रांगेय राघव पुरस्कार बाँसवाड़ा निवासी भरत चंद्र शर्माको उनके उपन्यास ‘पीर परबत-सी’ के लिये दिया गया।

काव्य विधा के लिये दिया जाने वाला सुधींद्र पुरस्कार जयपुर के कवि मायामृग को उनकी कविता संग्रह ‘मुझमें मीठा तू हैं’के लिये तथा एकांकी-नाटक के लिये दिया जाने वाला देवीलाल सामर पुरस्कार जयपुर निवासी अजय अनुरागी को नाट्य कृति ‘रांग नंबर’ के लिये दिया गया।

आलोचना क्षेत्र का प्रतिष्ठित देवराज उपाध्याय पुरस्कार भरतपुर मूल के राजाराम भादू को आलोचना-कृति ‘कविता के आयाम’को तथा विविध विधाओं का कन्हैयालाल सहल पुरस्कार जयपुर के व्यंग्यकार यश गोयल को कृति ‘नामुमकिन नेता’के लिये दिया गया।

बाल साहित्य के क्षेत्र में शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार कांकरोली की कुसुम अग्रवाल को उनकी पुस्तक ‘हम सब एक हैं’के लिये दिया गया

बहुप्रतिष्ठित मीरा पुरस्कार, रति सक्सेना को उनकी कृति ‘हँसी एक प्रार्थना के लिये’ के लिये प्रदान किया गया। ये सभी पुरस्कार इकतीस हज़ार रुपए की राशि के हैं।

इक्कीस हज़ार रुपए की राशि वाला प्रथम प्रकाशित कृति सुमनेश जोशी पुरस्कार उदयपुर निवासी कथाकार तराना परवीन को कहानी संग्रह ‘एक सौ आठ’के लिये दिया गया। नवोदित साहित्यकारों को भी अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया

विद्यालय स्तरीय परदेशी पुरस्कार

कविता के लिये-

महारानी गायत्री देवी कन्या विद्यालय, जयपुर की प्राचा शर्माको ‘सागर मोती एवं अन्य कविताएँ’के लिये,

कहानी के लिये- जवाहर नवोदय विद्यालय, पल्लू-हनुमानगढ़ की दिव्या सानप को कहानी ‘खुशी के आँसू’के लिये

निबंध के लिये- राउमावि अमरपुरा-उदयपुर की हर्षिता मीणा को निबंध ‘नवाचारों का उद्भव’के लिये

लघुकथा के लिये- राजकीय सार्दुल उमावि बीकानेर के अरमान नदीम की लघुकथा ‘असली ताकत’के लिये दिया गया।

महाविद्यालय स्तरीय चंद्रदेव शर्मा पुरस्कार

कविता के लिये- राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू के हिमांशु भारद्वाज को ‘स्पृहा और अन्य कविताएँ’के लिये

कहानी के लिये- इक्कीस कॉलेज गोपल्याण-लूणकरणसर की निर्मला शर्माको कहानी ‘कोई चारा नहीं’के लिये, एकांकी के लिये- माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर की तनिष्का पड़िहार की एकांकी ‘जागो प्यारे, जागो’के लिये,

निबंध के लिये- सोनादेवी सेठिया कन्या महाविद्यालय सुजानगढ़ की मैना कँवर को निबंध ‘विगत और संभावनाएँ’के लिये दिया गया।

सुधा गुप्ता महाविद्यालय स्तरीय कविता पुरस्कार महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोधपुर की सूरज कुमारी को ‘प्रकृति की आवाज और अन्य कविताएँ’के लिये दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त सभी पुरस्कारों के तहत पाँच हज़ार रुपए प्रति पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं  


राजस्थान के पुरस्कार 

🔷️ 6 व्यक्तियो को राजस्थान रतन अवार्ड से सम्मानित किया  गया 

1) दलवीर भंडारी (जोधपुर)

2) अनिल अग्रवाल (सीकर)

3) लक्ष्मी निवास मित्तल (चुरू)

4) RM लोढा (जोधपुर)

5) के सी मालू (चुरू)

6) शीनकाफ निजाम

🔷️राष्ट्रीय स्वच्छता अवार्ड 2022 राजस्थान के खेरूणा गाँव (बुंदी) को प्रदान किया गया।

🔷️राज्य स्तरीय समारोह मे देश के 5 लोगो को गांधी सद्भावना पुरूष्कार प्रदान किया गया।

1) एस एन सुब्बाराव 

2) नेमीचन्द जैन

3) अमरनाथ भाई

4) प्रशान्त कुमार 

5) D R मेहता

🔷️नारी शक्ति पुरूष्कार 2021 मांड गायिका बतुल बेगम को दिया गया।

🔷️नारी शक्ति पुरूष्कार 2018 रूमा देवी (बाडमेर)

🔷️ राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 राजस्थान की गौरी माहेश्वरी को दिया गया।

🔷️पद्म भूषण पुरूष्कार 2022 राजस्थान मे दो व्यक्तियो को दिया गया है।

1) राजीव महर्षि 

2) देवेन्द्र झांझडिया

🔷️पद्मश्री पुरस्कार 2022 राजस्थान के तीन व्यक्तियो को दिया गया है।

1) अवनी लखेरा (जयपुर)

2) चन्द्रप्रकाश त्रिवेदी (सिरोही)

3) रामदयाल शर्मा (भरतपुर)

🔷️शिक्षा एवं गौ सेवा के क्षेत्र में दिया जाने वाला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2022 भादरिया महाराज को दिया जाएगा।

🔷️ राजस्थान में बेस्ट क्रिकेटर का 29 वाँ मथुरादास माथुर अवार्ड 2022 सीनियर वर्ग मे अनिकेत चौधरी, जूनियर वर्ग मे अनिरूद्ध चौधरी एवं सबजूनियर वर्ग मे रोहन राजभर को दिया गया।

🔷️केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा राजस्थानी भाषा क्षेत्र में माछलियां रा आँसू  नामक पुस्तक को बाल साहित्य पुरस्कार 2022 प्रदान किया, इसकी रचना कोटा निवासी विश्वामित्र दाधीच ने की।

🔷️राजस्थानी साहित्य अकादमी का युवा पुरस्कार 2022 अनाण नामक रचना पर आशीष पुरोहित को दिया गया है।

🔷️साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2021 Inside the haveli नामक पुस्तक पर का हेली रे माय नामक रचना मे आनुवाद करने पर संजय पुरोहित को दिया गया।

🔷️वर्ष 2021 का राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार मुगती नामक रचना पर मीठेश निर्मोही को दिया जाएगा।

🔷️2022 का वृक्षमानव राष्ट्रीय अवार्ड राजस्थान के किसान विष्णु अवाना को दिया गया है।

🔷️प्रयाग संस्थान के द्वारा घासीराम साहित्य अकादमी पुरूष्कार आवाज अलग अलग है कृति पर विनोद पदरज को दिया गया है।

🔷️मिस राजस्थान 2022 का खिताब जयपुर की तनुश्री राॅय ने जीता है।

🔷️मरू महोत्सव मे दिया जाने वाला मिस मुमल खिताब पायल ने जीता है।

🔷️मरू महोत्सव में दिया जाने वाला मिस्टर डेजर्ट का खिताब 2022 तरूण शर्मा को दिया गया।

🔷️बिहारी पुरुस्कार 2022- बिहारी पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस वर्ष यह पुरस्कार डॉ. माधव हाड़ा को प्रदान किए जाने की घोषणा की गईनोट: 31वां बिहारी पुरसकार मधु कांकरिया को उनकी कृति ‘हम यहां थे’ के लिए प्रदान किया गया था।।
(2) यह पुरस्कार वर्ष 1991 में के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ किया गया था।

🔷️श्रेष्ठ बुनकर पुरूस्कार - माधुराम

🔷️ हस्तशिल्प रतन पुरस्कार - रामस्वरूप शर्मा 

🔷️ इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान पुरस्कार - हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड

🔷️ सुंदर कांति जोशी अवार्ड-2022 - यह महिला क्रिकेट से संबंधित है, सीनियर वर्ग मे- सोनल कलाल एवं जूनियर वर्ग मे अनाया गर्ग को दिया गया।

🔷️संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार - गाजी खाँ बर्ना (जैसलमेर)

🔷️ आदर्श ग्राम सम्मान पुरस्कार- धनोरा ग्राम (धोलपुर)

🔷️स्वस्थ्य ग्राम पुरुस्कार - जवानपुरा (जयपुर) 

श्रेष्ठ कला संस्कृति गुरु अवार्ड
💙किशोर सिंह चौहान उदयपुर 
जादूगर राजस्थान आर्ट एंड कल्चर

🔷️वीमन हीरोज ऑफ नेशन अवार्ड 2002 - कृति भारती  (जोधपुर)

🔷️पद्म श्री कोमल कोठारी अवार्ड - डॉ महेन्द्र भानावत

🔷️राजदादीसा कुँवर भटियाली अवार्ड - रूमा देवी 

🔷️मुहणौत नैणसी अवार्ड - नंद किशोर सारस्वत

🔷️डाॅ नारायण सिंह भाटी अवार्ड- भँवर सामोर

🔷️अवार्ड ऑफ़ द ब्रिटीश एम्पायर पुरुस्कार - अजय पिरामल (झुंझुनू )

🔷️वृक्ष बंधु पुरुस्कार = AFRI (जोधपुर)

🔷️अमेजन संभव रेडरसेन्योरशिप चैनज 2021 - सुभाष ओला

🔷️मिर्ची अवार्ड फोर वेस्ट म्युजिकल एल्बम 2022- ओम छंगाणी (जोधपुर)

🔷️ सर्वश्रेष्ठ पेपर अवार्ड - संदीप वर्मा,

🔷️ सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरूस्कार-26 विद्यालयो को

8वां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया काव्य पुरस्कार 
    ➖ के.सच्चिदानंदन को 
• जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
• जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) के 16th संस्करण का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2023 तक होटल क्लार्क्स (आमेर,जयपुर) में किया जाएगा।
1 लाख रूपये व ट्रॉफी मिलेगी


पूनखर गांव,अलवर से ‘हर घर पंचायत’ अभियान का शुभारंभ
   15 जनवरी,2023 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली द्वारा अलवर जिले के पूनखर गांव से हर घर पंचायत अभियान शुरू किया गया।

⚠️ राजस्थान सरकार की प्रमुख नीतियां

🛑  राजस्थान की प्रथम राज्य महिला नीति :-
8 मार्च 2000 
नवीनतम राजस्थान राज्य महिला नीति :-
11 अप्रैल 2021 (कस्तूरबा जयंती पर)
लक्ष्य - 2030 सतत विकास 

🛑 M - सैंड नीति नीति :-
     25 जनवरी 2021
राजस्थान M (manufacturing) - सैंड नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बना 

🛑  राजस्थान पर्यटन नीति 
27 सितंबर 2001 
राजस्थान पर्यटन नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बना 
नवीन पर्यटन नीति अधिसूचना  :- 9 सितंबर 2020 को जारी 
गेस्ट हाउस स्कीम :  16 अप्रैल 2021 
पेइंग गेस्ट हाउस स्कीम : 21 अक्टूबर 2021

🛑 प्रथम सौर ऊर्जा नीति 
13 अप्रैल 2011
राजस्थान सौर नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य 
नवीन सौर ऊर्जा नीति 2019
18 दिसंबर 2019
लक्ष्य :- नवीन सौर ऊर्जा नीति का लक्ष्य 2024 तक 30000 मेगावाट ऊर्जा सौर ऊर्जा के माध्यम से उत्पादन करना है 

🛑  प्रथम पवन ऊर्जा नीति : 2000

🛑 नवीन पवन और हाइब्रिड ऊर्जा नीति 
18 दिसंबर 2019

🛑  इको टूरिज्म नीति 
15 जुलाई 2021 

🛑 सिलिकोसिस नीति
3 अक्तूबर 2019

सिलिकोसिस नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य हरियाणा जबकि दूसरा राजस्थान है 

🛑 प्रथम वन नीति :-
फरवरी 2010
राजस्थान पहला राज्य था जिसने अपनी स्वयं की वन नीति अपनाई

🛑 सड़क विकास नीति - 2013
प्रथम - 1994
राजस्थान पहला राज्य था जिसने अपनी स्वयं की सड़क विकास नीति अपनाई

🛑 नवीनतम खनिज नीति (पांचवी) : 
4 जून 2015 
प्रथम खनिज नीति - 1978

🛑 राजस्थान पशुधन एवं डेयरी विकास नीति  :- 2019
मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 

🛑 राजस्थान कृषि प्रसंस्करण व्यवसाय निर्यात एवं प्रोत्साहन नीति 
17 दिसंबर 2019 
पार्क

🛑 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 
22 जुलाई 2020 को नई नीति लागू की गई
प्रारूप तैयार किया :  के कस्तूरीरंगन
नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य हिमाचल प्रदेश है

🛑 राजस्थान एथेनॉल प्रोडक्शन नीति
15 दिसंबर 2021 से लागू 
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने के लिए पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने  की मजूरी दी है वर्तमान में 10% एथेनॉल मिलाया जा रहा है

🛑 फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति
8 अप्रैल 2022  

🛑 राजस्थान MSME नीति : 
17 सितंबर 2022 को लागू 
राजस्थान MSME दिवस 17 सितंबर को मनाया जाता है
करौली जिले को वर्ष 2022 में एमएसएमई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है 

🛑 राजस्थान औद्योगिक विकास नीति
1 जुलाई 2019 से लागू



राजस्थान में आयोजित प्रमुख सैन्य अभ्यास

▪️जोधपुर में भारत ओमान  के बीच 21 से 25 फरवरी 2022 को जोधपुर में ईस्टर्न ब्रिज-6 सैन्य युद्धाभ्यास

▪️भारतीय वायु सेना और फ्रांस की एयर एंड स्पेस फोर्स के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट-21 जोधपुर एयरबेस स्टेशन पर  हुआ है

▪️भारतीय सेना ने 'सुरक्षा मंथन 2022' का आयोजन कहां किया -जोधपुर, राजस्थान

▪️गरूड़ युद्धाभ्यास भारत और फ्रांस 2021- जोधपुर

▪️फरवरी 2022 में वायु सेना युद्धाभ्यास- चांदन जैसलमेर

▪️भारत-अमेरिका बृजबहार युद्धाभ्यास 2021-महाजन, बीकानेर

▪️जैसलमेर में आयोजित सैन्य अभ्यास 'दक्षिण शक्ति  का  जिसमें थल सेना और वायु सेना भाग लिया

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 

▪️तूफान को ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश ने दिया है। इसका मतलब ‘विपत्ति’ या ‘आपदा’ होता है।

▪️अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय 15 जून की शाम तक यह कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा।

▪️इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

▪️गुजरात सरकार ने कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में 7 जिलों से 30 हजार लोगों को निकालकर शेल्टर होम में भेजा है।

▪️कच्छ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। आज से तीन दिनों के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

▪️यह 1982 के बाद से अरब सागर में मानसून से पहले के समय में आया चौथा सबसे लंबे समय तक टिकने वाला चक्रवात है।

▪️इससे आशंका जताई जा रही है कि मानसून उत्‍तर भारत पहुंचने में देर होगी।

▪️आम तौर पर शांत रहने वाला अरब सागर अब बार-बार आने वाले चक्रवातों का स्थान बनता जा रहा है, जिसकी वजह ग्लोबल वार्मिंग है।

प्रत्येक संभाग में स्थापित होगा सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल


17 मई, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य के प्रत्येक संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल स्थापित करने के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रमुख बिंदु

प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश के बीकानेर, कोटा, अजमेर, उदयपुर एवं भरतपुर संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल स्थापित किये जाएंगे, जिसके लिये 69.20 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से खिलाड़ियों को खेल के लिये उपयुक्त वातारण मिल सकेगा तथा संभाग स्तर पर आवासीय स्पोर्टस स्कूल होने से खिलाड़ियों को नज़दीक ही खेल सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रत्येक संभाग में स्पोर्टस स्कूल खोलने की घोषणा की थी। प्रदेश के जयपुर एवं जोधपुर संभाग में आवासीय खेल स्कूल प्रारंभ करने की स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है।


जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहर बनेंगे थ्री डी सिटी



20 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के चार शहरों जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में जीआईएस आधारित थ्री डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये 106.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

राज्य सरकार द्वारा शहरों के विकास की बेहतर प्लानिंग एवं प्रबंधन के लिये प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहरों के जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित थ्री डी सिटी मॉडल विकसित किये जाएंगे।

इससे शहरों के मास्टर प्लान में लैंड यूज प्रस्तावित करना, नई सड़कों, फ्लाईओवर, नई कॉलोनियों के निर्माण व विस्तार, ड्रेनेज प्लान सहित विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारने, बड़े पैमाने पर आधारभूत ढाँचे के विकास, परिवहन योजना, भूमि नियोजन, नगर नियोजन इत्यादि के प्रभावी आकलन, सिमुलेशन एवं योजना बनाने में आसानी होगी।

विकसित थ्री डी मॉडल का ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) द्वारा शहर का वर्चुअल टूर भी किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त राजधरा प्लेटफॉर्म पर राजस्थान की विभिन्न समयावधि की सैटेलाइट इमेजरी की रिपोजिटरी भी स्थापित की जाएगी। इससे विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार जैसे लेंड यूज, लेंड कवर, जलाशयों/जल स्रोतों एवं वन क्षेत्रों में परिवर्तन, फसल उपज अनुमान, शहरों के विकास एवं फैलाव इत्यादि के विश्लेषण में आसानी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Blogger द्वारा संचालित.