ad

न्यायमूर्ति श्री वाई. वी. चंद्रचूड़

न्यायमूर्ति श्री वाई. वी. चंद्रचूड़

▪️न्यायमूर्ति श्री यशवन्त विष्णु चन्द्रचूड़ का जन्म 12 जुलाई, 1920 को हुआ था।

▪️वाई. वी. चंद्रचूड़ ने प्रारभिक शिक्षा नूतन मराठी विद्यालय से प्राप्त की। उसके बाद एसपी कॉलेज, एलफिंस्टन कॉलेज, मुम्बई तथा आई.एल. एस. लॉ कॉलेज, पूना से शिक्षा प्राप्त की।


▪️वाई. वी. चंद्रचूड़ वर्ष 1943 में बम्बई उच्च न्यायालय में बतौर एक वकील के रूप में दाखिल हुए थे। बाद में उन्हें बम्बई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया।



▪️मई, 1956 में सहायक सरकारी वकील और जून, 1958 में सरकारी वकील नियुक्त हुए।
▪️19 मार्च, 1961 से बॉम्बे में उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।



▪️21 दिसंबर, 1961 से उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त हुए।
▪️28 अगस्त, 1972 को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किए गए।



▪️वह 22 फ़रवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985 (7 वर्ष 4 महीने) तक भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश रहे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में वह सबसे ज़्यादा समय तक रहने वाले व्यक्ति थे।



▪️जस्टिस वाई. वी. चंद्रचूड़ का 14 जुलाई, 2008 को बॉम्बे अस्पताल में निधन हो गया।

▪️वाई. वी. चंद्रचूड़ के पुत्र डी. वाई. चंद्रचूड़ नवम्बर, 2022 में यू. यू. ललित के सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Blogger द्वारा संचालित.