कर्रेंट अफेयर्स ➜ 2023-2024 व राजस्थान इतिहास और कला संस्कृति के प्रश्न
📖 कर्रेंट अफेयर्स ➜ 2023-2024
◾️राजस्थान न्यूनतम आय की गारंटी देने वाला पहला राज्य बना
🔹 राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक 2022 विधानसभा में ध्वनिमत से पारित
🔹 विधेयक के तहत मनरेगा व शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन का रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम ₹1000 पेंशन का प्रावधान।
🔹 इसके लिए महात्मा गांधी न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू की जाएगी।
🔹इसके साथ नकल माफियाओं के खिलाफ "राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित संसाधनों की रोकथाम के विधेयक 2023 पारित किया गया।
◾️ भरतपुर के रुद्राक्ष खंडेलवाल ने गोल्ड मेडल जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
🔹 ओजीसेक में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में भरतपुर के रुद्राक्ष खंडेलवाल ने 50 मीटर पिस्टल की SH-1 श्रेणी में 231.1 स्कोर हासिल करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया ।
🔹 रुद्राक्ष ने 2021 के पैराशूटिंग वर्ल्ड कप में मनीष नरवाल के वर्ल्ड रिकॉर्ड 229.1 को तोड़ दिया हैं।
🔹 इसी वर्ल्ड कप में अलवर के निहाल तथा निशा कंवर ने सिल्वर मेडल जीता।
प्रश्न 1:- किस राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए 56 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार ने।
प्रश्न 2:- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500वां मैच खेलने वाले 10वें क्रिकेटर कौन बने हैं?
उत्तर :- विराट कोहली।
प्रश्न 3:- किसने Go First Airline की उड़ान फिर शुरु करने की योजना को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- DGCA ने।
प्रश्न 4:- किस मंत्रालय ने GeM पोर्टल के माध्यम से खरीद के लिए सर्वश्रेष्ठ सहभागिता पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- कोयला मंत्रालय ने।
प्रश्न 5:- 23 जुलाई 2023 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- राष्ट्रीय प्रसारण दिवस।
प्रश्न 6:- किसने अफगानिस्तान के लिए 76 लाख यूरो की मानवीय सहायता की घोषणा की है?
उत्तर :- यूरोपीय संघ ने।
प्रश्न 7:- किस IIT ने भारतीय विश्व मामलों की परिषद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- IIT गुवाहाटी ने।
प्रश्न 8:- किसने प्रतिष्ठित International Annie Awards जीता है?
उत्तर :- थलप्पिल प्रदीप ने।
प्रश्न 9:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने रोजगार मेले में वर्चुअल माध्यम से कितने हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं?
उत्तर :- 70 हजार से अधिक।
प्रश्न 10:- कौन-सा राज्य फिल्मफेयर पुरस्कारों के 69वें संस्करण की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- गुजरात राज्य।
प्रश्न 11:- DPIIT और किस राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से ‘एक जिला एक उत्पाद’ दीवार लॉन्च की है?
उत्तर :- गुजरात राज्य सरकार ने।
प्रश्न 12:- किसे भारतीय तटरक्षक के 25 महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- राकेश पाल को।
प्रश्न 13:- Life Insurance Corporation के नए Managing Director के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- सतपाल भानु को।
प्रश्न 14:- किसने हंगरी के "Super GM Chess Tournament" जीता है?
उत्तर :- आर. प्रज्ञानंद ने।
प्रश्न 15:- संस्कृति मंत्रालय और किस बैंक के बीच अनुभवी कलाकारों को वित्तीय सहायता के प्रावधान की सुविधा के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
उत्तर :- केनरा बैंक के बीच।
1 हाल ही में 20 जुलाई को ‘विश्व शतरंज दिवस’ मनाया गया।
2 हाल ही में भारत के विपक्षी दलों की पार्टियों ने वर्ष 2024 के चुनाव के लिए ‘INDIA’ नाम से गंठबंधन बनाया है।
3 हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग ‘गुजरात’ राज्य में बनाई जा रही है।
4 हाल ही में खाद्य सुरक्षा नियामकों के वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी ‘भारत’ देश करेगा।
5 हाल ही में ‘अमेरिका’ देश ने भारत को 105 प्राचीन कलाकृतियां सौंपी हैं।
6 हाल ही में ‘सिंपलीफाई’ कंपनी ने बीमा के लिए दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल लॉन्च किया है।
7 हाल ही में श्रीनगर ने तीन दिवसीय ‘अमृत युवा कलोत्सव’ का उद्घाटन किया गया है।
8 हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का ‘विक्टोरिया’ राज्य कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी से पीछे हट गया है।
9 हाल ही में ‘महाराष्ट्र’ में BMC ने आवारा कुत्तों के लिए क्यूआर टैगिंग का नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
10 हाल ही में ‘सात्विक साईराज’ ने बैटमिंटन में सबसे तेज प्रदर्शन पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
11 हाल ही में फ्रांसिसी सरकार द्वारा भारतीय संगीतकार शशांक सुब्रमण्यम और अरुणा साईंराम को ‘शेवेलियर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
12 हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी की मंत्रिस्तरीय बैठक ‘नई दिल्ली’ में आयोजित की जाएगी।
13 हाल ही में ‘राजय कुमार सिन्हा’ SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के चीफ नियुक्त किए गए है।
14 हाल ही में टाटा ग्रुप ने ‘यूनाइटेड किंगडम’ में ग्लोबल बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा की है।
15 हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में ‘वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है।
16 हाल ही में केरल में पूर्व मुख्यमंत्री ‘ओमान चांडी’ का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
17 हाल ही में चौथी ‘G20 रोजगार कार्य समूह’ मंत्रियों की बैठक इंदौर में शुरू हुई है।
18 हाल ही में सारिका भारद्वाज ने ‘ए फूल्स जर्नी’ नामक पुस्तक लिखी है।
19 हाल ही में महाराष्ट्र राज्य में अमरावती में ‘PM MITRA’ टेक्सटाइल पार्क शुरू किया है।
20 हाल ही में भारतीय-अमेरिकी बिजनेस लीडर ‘शमीना सिंह’ को अमेरिका के ‘राष्ट्रपति निर्यात परिषद’ के लिए नियुक्त किया है।
प्रश्न. हाल ही में डूबे हुए चीनी जहाज को बचाने के लिए किस देश की नौसेना ने P8I विमान तैनात किया है?
उत्तर: भारत
प्रश्न. किस राज्य के ‘तुलजाभवानी मंदिर’ में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू हुआ है?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न. उत्तरप्रदेश के किस शहर में हाल ही में ‘नाथ कॉरिडोर’ विकसित होगा?
उत्तर: बरेली
प्रश्न. हाल में किसे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: अंजुम मौदगिल
प्रश्न. भारत के सबसे बड़े ‘स्काईवॉक पुल’ का उद्धघाटन कहाँ हुआ है?
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न. हाल ही में चक्रवात से प्रभावित किस देश के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन करुणा’ शुरू किया है?
उत्तर: म्यांमार
प्रश्न. अंतराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्धघाटन हाल ही में कहाँ किया गया है?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न. हाल ही में रेजरपे ने किस देश में पहला इंटरनेशनल पेमेंट गेटवे शुरू किया है?
उत्तर: मलेशिया
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने औधोगिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए ‘प्रोत्साहन पैकेज’ की घोषणा की है?
उत्तर: छत्तीसगढ़
प्रश्न. हाल ही में एशियाई एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में किसने ‘स्वर्ण पदक’ जीता है?
उत्तर: ज्योति याराजी
प्रश्न. हाल ही में किसने ‘ऑपरेशन सर्दन रेडीनेस 2023’ में हिस्सा लिया है?
उत्तर: INS सुनायना
प्रश्न. हाल ही में ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस’ (IMC) का 7वां संस्करण कहाँ में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न. हाल ही में कौन रिश्वत विरोधी प्रबंधन प्रणाली सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला भारत का पहला PSU बना है?
उत्तर: ONGC
प्रश्न. हाल ही में किस देश ने ’34वां अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड’ जीता है?
उत्तर: भारत
प्रश्न. हाल ही में किस बैंक ने GIFT सिटी में IFSC बैंकिंग यूनिट का उद्घाटन किया है?
उत्तर: बैंक ऑफ इंडिया’ (BOI)
प्रश्न. हाल ही में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस देश से कितने ‘राफेल लड़ाकू विमान’ खरीदने को मंजूरी दी है?
उत्तर: 26
प्रश्न. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के लिए किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर: FSSAI
राजस्थान करेंट अफेयर्स
प्रश्न. मुख्यमंत्री ने ‘महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड’ बनाने की घोषणा की है, इनका संबंध किस जिले से है?
उत्तर – धौलपुर
प्रश्न.राजस्थान में जवाहर कला केंद्र, जयपुर की तर्ज पर नया कल्चरल क्लब कहाँ बनाया जाएगा?
उत्तर – बीकानेर
प्रश्न. स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत राज्य का पहला वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहाँ लगाया जाएगा?
उत्तर – ओसियां, जोधपुर
प्रश्न. 6 से 13 जून, 2023 तक आयोजित हुए ’66वें नेशनल स्कूल गेम्स’ में राजस्थान के खिलाड़ियों ने कुल कितने पदक जीते हैं?
उत्तर – कुल 33 पदक
प्रश्न. राजस्थान मौसम विभाग ने किस अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान हेतु अलर्ट जारी किया है?
उत्तर – बिपरजॉय चक्रवाती तूफान हेतु
प्रश्न. राजस्थान किसान महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर – जयपुर एग्जिबिशन कॉन्क्लेव सेंटर , जयपुर
प्रश्न. 15 से 17 जून, 2023 तक राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर – मुंबई में
प्रश्न. इंदौर नगर निगम की तर्ज पर राज्य का कौन-सा नगर निगम ग्रीन बॉन्ड जारी करेगा?
उत्तर – जयपुर ग्रेटर नगर निगम
प्रश्न. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (NGO) का पुरस्कार किस समूह को प्रदान करेंगे?
उत्तर –अर्पण सेवा संस्थान उदयपुर
प्रश्न. राजस्थान के किस जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने ‘ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम-2023’ का उद्घाटन किया है?
उत्तर – राजसमंद
राजस्थान में श्री गुरु नानक देव सिक्ख कल्याण बोर्ड का गठन
14 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैशाखी पर्व के अवसर पर अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय के सिक्ख समुदाय के विशिष्ट सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक उन्नयन एवं सर्वांगीण विकास (कल्याण) के लिये श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा बोर्ड के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
प्रमुख बिंदु
राज्य सरकार द्वारा गठित गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड में कुल मनोनीत 7 सदस्य होंगे, जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं 5 सदस्य होंगे। साथ ही, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि इसमें सदस्य के रूप में शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव पद पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग के उपनिदेशक स्तर का अधिकारी कार्य संपादित करेगा।
इस बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।
इस बोर्ड का उद्देश्य सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के उत्थान के लिये योजनाएँ प्रस्तावित करना और रोज़गार को बढ़ावा देनेके संबंध में सुझाव देना है।
यह बोर्ड सिख समुदाय के लिये संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी सुझाव देगा। इसके साथ ही बोर्ड सिख समुदाय की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और समुदाय के परंपरागत व्यवसायों को आधुनिक रूप देनेके लिये भी सुझाव देगा।
अधिसूचना के अनुसार बोर्ड सामजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं में सिख समुदाय की भागीदारी, समुदाय के लिये नवीन योजनाओं की प्रगति और इनके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों और समाधान हेतु निरंतर समीक्षा करेगा।
इस बोर्ड का कार्य सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों की समस्या की पहचान करना, सर्वेक्षण करना तथा उनके समग्र विकास के कार्य करना है। सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के आर्थिक अभिवृद्धि, उन्नयन, उत्थान के लिये विभिन्न योजनाएँ प्रस्तावित करना तथा रोज़गार को बढ़ावा देनेके लिये उपाय सुझाना है।
इसके साथ ही बोर्ड का कार्यसिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के विकास से संबंधित योजनाओं का प्रारूप तैयार कर राज्य सरकार को अपनी अभिशंसा के साथ प्रेषित करना, सिख समुदाय की सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों के विरुद्ध ठोस उपाय करने के लिये राज्य सरकार को अभिशंसा के साथ सुझाव देना, सिख समुदाय के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये विभिन्न विभागों से समन्वय कर सुझाव देना है।
इसके अतिरिक्त बोर्ड के प्रमुख कार्य सिख समुदाय के परंपरागत व्यवसाय की वर्तमान स्थिति, हालात में बदलाव के तौर तरीकों में आधुनिक दृष्टिकोण से उन्नयन के लिये सुझाव देना, सिख समुदाय की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उपाय सुझाना, सिख समुदाय की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं तथा ट्रस्ट में बतौर कार्मिक कार्यकरने वालेग्रंथी/सेवकों तथा कर्मचारियों को रोज़गार के बेहतर अवसर/सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दृष्टि से अध्ययन कर राज्य सरकार को सुझाव देना है।
श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड का प्रशासनिक विभाग अल्पसंख्यक मामलात विभाग होगा।
राजस्थान इतिहास और कला संस्कृति के प्रश्न
1.30 मार्च 1949 को वृहद राजस्थान का उद्घाटन किसने किया था -सरदार वल्लभ भाई पटेल
2. राजस्थान के किस किसान आंदोलन को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी भयंकर बताया गया -नीमूचणा हत्याकांड
3.1857 की क्रांति के समय राजस्थान में कितनी सैनिक छावनिया थी-6
4. तारागढ़ का किला किस प्रकार के दुर्ग की श्रेणी में आता है - गिरी दुर्ग
5. उदयपुर चित्तौड़गढ़ राजसमंद भीलवाड़ा क्षेत्र में कौन सी बोली बोली जाती है -मेवाडी
6. राजस्थानी साहित्य में रियासतों के शासकों ने अपने पराक्रम विजय तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के इतिहास का लेखा-जोखा अपने इतिहासकारों से लिखवा कर संजोया है इस लेखा-जोखा का वर्णन कहलाता है -ख्यात
7.जार्ज थामस ने राजस्थान के लिए सर्वप्रथम किस शब्द का प्रयोग किया था- राजपूताना
8.सूरजन, अहमद अली, रामलाल, श्री किशन और साधूराम संबंध किस चित्रकला शैली से है -बुदी
9. मेवाड़ का मुक्तिदाता किसे कहा जाता है- राणा हमीर
10. मेवाड़ में दीपावली के 15 दिन पहले अक्सर लड़की लड़कियां घर-घर जाकर गीत गाते हैं लड़कियों द्वारा गाए जाने वाले गीतों को क्या कहा जाता है - घडाल्यो
11. जसनाथी पंत के किस प्रकार के नृत्य की उत्पत्ति बीकानेर के कतरियासर गांव में हुई थी - अग्नि नृत्य
12. इसके बाद आध्यात्मिक विचारों को पुस्तकों में संकलित किया गया है जिसका एक शिर्षक मंत्र राजप्रकाश हैं-हरिदास
13. कोटा राज्य प्रजामंडल की स्थापना किसकी अध्यक्षता में मांगरोल में की गई थी- नैयनू राम शर्मा
14. अलवर मेव किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था -चौधरी यासीन खां कृति
15.किसने अपनी कृति राव जैतसी रो छंद में राव लुणकरण को कलयुग का कर्ण कहा है -बिठू सूजा
Post a Comment