संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य
संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना विश्व में शांति स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है आज विश्व के सभी देश संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य हैं संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व के सभी देशों के नागरिकों पर शांति स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न आयोग देशों के बीच आपसी विवाद का समझौते द्वारा निपटारा करने के लिए प्रयासरत हैं वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ की 193 सदस्य देश हैं
संयुक्त राष्ट्र संघ विभिन्न देशों में प्राकृतिक आपदा महामारी के समय सहायता प्रदान करता है आपसी विवाद को समझौते से निपटारा करता है वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के पांच स्थाई सदस्य और 10 अस्थाई सदस्य हैं जब संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई तब इसमें कुल 11 सदस्य थे इसे बढ़ाकर को 1965 में 15 सदस्य कर दिए गए लेकिन स्थाई सदस्यों की संख्या पांच ही रखी गई
संयुक्त राष्ट्र संघ को विश्व की नगरसभा भी कहा जाता है
संयुक्त राष्ट्र संघ के 5 स्थायी सदस्यों को वीटो पावर प्राप्त है।
संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व के सभी देशों के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करता है और जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने का कार्य करता है संयुक्त राष्ट्र संघ की अनेक एजेंसी जनसेवा शिक्षा गरीबी आदि क्षेत्र में भी बेहतरीन कार्य कर रही है।
संयुक्त राष्ट्र संघ भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा विवाद, जल विवाद का निपटारा अनेक आयोग बना कर समझौते द्वारा कर रहा है।
हाल के वर्षों में संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत भारत अनेक देशों में अपनी मदद भेजता है।
संयुक्त राष्ट्र दिवस प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को मनाया जाता है. यह दिन विश्व को संयुक्त राष्ट्र संगठन के लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु समर्पित है।
संयुक्त राष्ट्र दिवस, संयुक्त राष्ट्र सप्ताह का हिस्सा है, जो 20 से 26 अक्टूबर तक होता है. संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर रात को दुनिया भर की प्रतीकात्मक इमारतों पर नीली रोशनी की जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र चार्टर जो 1945 में अस्तित्व में आया. इसी उपलक्ष्य में इस दिन का आयोजन किया जाता है।
राष्ट्र संघ (UNO) से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य –
1. U.N.O. का फुलफॉर्म क्या है?— United Nation Organisation
2. संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?— 24 अक्टूबर
3. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?— अटल बिहारी वाजपेयी
4. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना किस वर्ष हुई?— 1945 में
5. संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि श्वेत रंग, जैतून की दो ऊपर की ओर खुली हुई शाखाएँ , बीच में विश्व का मानचित्र, हल्की नीली पृष्ठभूमि। यू. एन. ओ. ने इस ध्वज को कब अंगीवमत किया ?— अक्टूबर 1947 में
6. संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिवमत भाषाएं-अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी, रूसी तथा स्पेनिश है। कार्य करने की कौनसी भाषाएं हैं?— अंग्रेजी और फ्रेंच
7. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ हैं?— न्यूयार्क
8. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं?— बान की मून
9. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों की कुल संख्या कितनी हैं?— 193
10. लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत एक नए निकाय का गठन किस नाम से किया गया है?— यू.एन.विमन
11. भारत यू. एन. ओ. का सदस्य किस वर्ष से है?— 1945 से
12. कौन से दो देश यू. एन. ओ. के सदस्य देश नहीं हैं?— वेटिकन सिटी और ताइवान
13. संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?— श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित
14. संयुक्त राष्ट्र संघ में ‘वीटो’ का अधिकार किसे प्राप्त हैं?— सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को
15. संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो का क्या अर्थ है?— मैं मना करता हूँ यानि निषेधात्मक वोट
16. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उददेश्य क्या हैं?— अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना
17. संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कौन-कौन से देश है?— सं. रा. अमरीका, यूनाइटेड किंगडम ( यू.के. ), रूस, चीन और फ्रांस
18. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?— हेग ( नीदरलैण्डस )
19. संयुक्त राष्ट्र संघ की लाइब्रेरी किस नाम से जानी जाती है?— हैमरशोल्ड लाइब्रेरी
20. संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र की मूल प्रति कहाँ सुरक्षित रखी गई है?— अमरीका के राष्ट्रीय पुरालेखागार में
21. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं?— महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक-सामाजिक परिषद, सचिवालय, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय, न्यासी परिषद
22. संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष ( UNICEF) का मुख्यालय कहा है?— न्यूयार्क ( अमरीका )
23. संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका को क्या कहते हैं?— सुरक्षा परिषद
24. संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में कितने शब्द, धाराएं व अध्याय है?— 10 हजार शब्द, 111 धाराएं, 19 अध्याय
25. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय हेतु भूमि किसने दान में दी थी?— जान डी. राकफेलर ने
26. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय कब बनकर तैयार हुआ?— 1952 में
27. संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में कितने कर्मचारी कार्यरत हैं?— 10. हजार
28. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है?— महासचिव
29. महासचिव का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?— 5 वर्ष
30. संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख व्यवस्थापिका का नाम बताएं?— महासभा
Post a Comment