ad

नाजीवाद व फासीवादी विचारधारा

मुसोलिनी  पर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नो की एक श्रखंला

मुसोलीन का जन्म 1883 में रोमानिया नामक गांव में हुआ बचपन से ही वह अपने पिता के उग्र विचारों से प्रभावित था उसने जीवन निर्माण के लिए अनेक कार्य किए उसने इटली के लिए पत्रकारिता किया समाजवादी समाचार पत्रों में क्रांतिकारी लेख लिखने स्थापित करती है उन्होंने मजदूरों संघों की स्थापना की।
1912 में उसने अवंती नामक समाजवादी पत्रिका का सम्पादन किया।

मुसोलीन कहता था कि इटली को मित्र राष्ट्रों के पक्ष में युद्ध में शामिल होना चाहिए 1915 में वह सेना में भर्ती हो गया किंतु युद्ध में घायल हो जाने के कारण उसे फौज से छुट्टी दे दी गई।
1919 में मुस्लिम ने एक सम्मेलन बुलाया जो इटली की समस्याओं को हल करने के लिए था इस सम्मेलन में मार्च 1919 में फासिस्ट दल का निर्माण किया गया।

उसने संसद को भयभीत कर शासन की शक्ति अपने हाथ में ले ली 1926 में इटली के समस्त विपक्षी दलों को अवैध घोषित कर दिया

मुसोलिन के अनुसार राज्य सर्वोपरि है समस्त वस्तुएं राज्य में निहित है राज्य के बाहर कुछ भी नहीं है अतः राज्य के समक्ष व्यक्ति की सत्ता को स्वीकार नहीं करता।



18 अप्रैल, 1945 को इटली के फ़ासिस्ट तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी को उनकी प्रेमिका क्लारेटा पेताची के साथ गोली मार दी गई थी दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में मुसोलिनी ने एक मशहूर वक्तव्य दिया था, 'अगर मैं लड़ाई के मैदान से हटूँ तो मुझे गोली मार दो' मुसोलिनी ये कह कर सिर्फ़ लफ़्फ़ाज़ी कर रहे थे लेकिन जब मौक़ा आया तो उनके विरोधियों ने उनके इस कथन का पुरा पालन किया लड़ाई में शिकस्त खाने के बाद मुसोलिनी और उनकी प्रेमिका क्लारेटा उत्तर में स्विटज़रलैंड की सीमा की तरफ़ बढ़ रहे थे कि डोगों क़स्बे के पास वो अपने विरोधियों के जिन्हें 'पार्टीज़न' कहा जाता था हत्थे चढ़ गए उन्होंने उन्हें और उनके 16 साथियों को बिना मुक़दमा चलाए कोमो झील के पास गोली से उड़ा दिया 

मुसोलिनी द्वितीय विश्व युद्ध में 1940 में शामिल हुआ था क्योंकि पहले विश्वयुद्ध की तरह वह स्थिति को भांप कर वह विजय पक्ष की ओर शामिल होना हालांकि इससे पूर्व 6 नवंबर 1937 को रोम बर्लिन टोक्यो धुरी का निर्माण हो चुका लेकिन इटली अपनी श्रगांल नीति  के कारण युद्ध में शामिल नहीं हुआ था

मुसोलिनी नव युवकों को कहा करता था कि "तुम खतरनाक बन कर जीवन बिताओ अगर मैं आगे बढ़ता हूं तो मेरा अनुसरण करो और यदि मैं पीछे हटता हूं तुम मुझे गोली मार दो मैं शांति में विश्वास नहीं करता"...


फासीवाद

1. मुसोलिनी तथा पोप के बीच हुए समझौते को किस नाम से जाना गया था
उतर- लेटरन समझौता
नोट- मुसोलिनी ने तत्कालीन पॉप पायस ग्याहरवे के साथ पोप से समझौता किया था, इस समझौते के तहत पोप की पूर्ण संप्रभुता के अंतर्गत वेटिकन नगर को एक स्वतंत्र राज्य माना गया

2. मुसोलिनी के रोड्स तथा डोडेकनीज के प्रदेश कब प्राप्त किए थे
उतर- 1923
नोट- मुसोलिनी ने भूमध्य सागर में अपना प्रभाव क्षेत्र विस्तृत करने के लिए इन क्षेत्रों को प्राप्त कर वहां पर अपने नौसैनिक अड्डे स्थापित किए यह क्षेत्र मुसोलिनी ने यूनान से प्राप्त किए थे

3. मुसोलिनी के द्वारा फौलादी समझौता किसके साथ किया गया था
उतर- जर्मनी
नोट- 22 मई 1939 को इटली तथा जर्मनी के बीच हुए सैन्य समझौते को फौलादी समझौता कहा गया

4. रोम बर्लिन टोक्यो धुरी का निर्माण कब हुआ था
उतर- 6 नवंबर 1937 को
नोट- रोम बर्लिन टोक्यो धुरी का निर्माण 6 नवंबर 1937 को हुआ था इससे पूर्व 25 अक्टूबर 1936 को रोम बर्लिन धुरी का निर्माण हुआ

5. मुसोलिनी ने किस अफ्रीकन देश पर अधिकार किया था
उतर- इथोपिया
नोट-1896 के अडोवा के युद्ध में इटली की पराजय का बदला लेने के लिए मुसोलिनी ने 5 मई 1936 को अभी सीने की राजधानी अदीस अबाबा पर अधिकार कर लिया तथा यहां का शासक हेल सिलासी राष्ट्र संघ के नपुसंकता पर आंसु बहाता हुआ इंग्लैंड भाग गया

6.भद्रजन समझौता किन दो देशों के बीच हुआ था
उतर- इंग्लैंडतथा इटली

7. फासीवादी शासन के विरुद्ध षड्यंत्र का पता लगाने के लिए मुसोलिनी ने किस गुप्त पुलिस की व्यवस्था की थी
उतर- ओवरा

8.अंवती समाचार पत्र का संपादक कौन था
उतर- मुसोलिनी
नोट- इल पपोलो डेल इटेलिया पत्र का प्रकाशन भी मुसोलिनी के द्वारा किया गया था

9. "सब कुछ राज्य के अंदर है राज्य के बाहर कुछ भी नहीं और अगर वह राज्य के बाहर है तो उसका कोई मूल्य नहीं यह किस विचारधारा की अवधारणा है
उतर- फासीवाद

10. इटली के प्रशासन में आर्थिक सुधारों में सबसे महत्वपूर्ण देन क्या थी
उतर- निगमित राज्य
नोट- इसका उद्देश्य निजी उपकरणों को नुकसान पहुंचाए बिना उद्योगों पर सरकारी नियंत्रण स्थापित करना था


हिटलर  व नाजीवाद 


हिटलर का जन्म आस्ट्रिया में हुआ इसका जन्म 20 अप्रैल 1889 को हुआ लगभग 18 वर्ष का था तब उनके माता-पिता दोनों का देहांत हो चुका था हिटलर के उत्थान के समय दुनिया प्रथम विश्वयुद्ध से गुजर रही थी हिटलर भी जर्मन सेना में शामिल होकर युद्ध लड़ा लेकिन उस युद्ध में जर्मनी की हार हुई इसके बाद हिटलर ने सेना से त्यागपत्र दे दिया और जर्मन वर्कर पार्टी की सदस्यता ली जो बाद में नाजी पार्टी बन गई इसके बाद उसने देश भर में राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रभाव बढ़ाया उसने यह उद्योग व समाजवादियों के विरुद्ध उकसाने की शुरुआत की।

1930 में जर्मनी आर्थिक मंदी की मार झेल रहा था गरीबी व बेरोजगारी का प्रभाव बढ़ रहा था तो हिटलर ने इसका सहारा ने प्रचार-प्रसार में लिया और उसे व्यापक जनसमर्थन मिला धीरे-धीरे वह सत्ता के केंद्र पर आ गया और वह जर्मनी का राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायाधीश घोषित कर दिया गया

हिटलर ने देश भर में बड़े स्तर पर तंबाकू विरोधी अभियान शुरू किया और पब्लिक स्पेस पर तंबाकू सिगरेट पीने पर प्रतिबंध लगा दिया।

इस दौरान हिटलर ने लघु विरोधियों को मरवा दिया जर्मनी की शक्ति बढ़ाने की शुरुआत की बड़े पैमाने पर लोगों को भर्ती करना शुरू कर दिया हिटलर का विस्तार और शक्ति दोनों काफी बढ़ने लगी इसे देखते हुए कई बड़े देशों ने हिटलर को हराने के लिए संधि कर ली

1945 में जब अमेरिका सेना जर्मनी में हिटलर को पकड़ने के लिए घोषित हो उसने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ले


 एडोल्फ हिटलर और इवा ब्राउन की 29 अप्रैल 1945 को शादी हुई थी इवा जब सत्रह साल की थी तो उसकी मुलाकात हिटलर से एक स्टूडियो मे हुई जहाँ वह मॉडेलिंग के लिए जाया करती थी हिटलर ने इस बात को दुनिया से छुपाना चाहा वह नही चाहता था कि दुनिया को इस बात की जानकारी मिले लेकिन प्यार तो प्यार है कई सालों तक यह प्यार चोरी छुपे चलता रहा लेकिन बाद मे बंकर मे छुप कर दोनो ने शादी कर ली उस समय रूसी सेना ने बर्लिन पर लगभग आधिपत्य कायम कर लिया था  और बाहर गोलियों की बौछार होती रही और बंकर मे दो प्रेमी प्रणय सूत्र मे बंध गये शादी के महज चौबीस घंटे के बाद एक सैनिक ने हिटलर के कमरे से गोली की आवाज सुनी कमरे मे इवा ने सायनायड की गोली खाकर प्राण दिया और हिटलर ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली

 यहां इस तथ्य को उल्लेखित करना प्रासंगिक होगा कि हिटलर  यहूदियों से बहुत घृणा करता था 1935 के न्यूरेम्बर्ग  शहर में नाजी पार्टी ने जर्मन खून और जर्मन सम्मान की रक्षा के लिए यहूदियों को नागरिकता से वंचित कर दिया और गैर यहूदियों के साथ उनका विवाह अपराध घोषित कर दिया हालांकि ईवा ब्राउन एक यहूदी लड़की थी
भावनात्मक लगाव कभी जाति धर्म नही देखता

रुस के शासक जार अलैक्जेडंर ३ ने रुसीकरण की नीति अपनाई जिसके तहत एक जार, एक चर्च और एक रुस का नारा दिया लेकिन अपने लिए मारिया नामक पत्नी डेनमार्क से लाया

जर्मनी में नाजीवाद की नीवं डालने वाले हिटलर यहूदियों का सबसे भयंकर विरोधी था लेकिन उसकी प्रेमिका इवा ब्राउन यहुदी थी मगर प्यार का इजहार करने में ये क्रूर तानाशाह बहुत अधिक कायर था, लेकिन प्यार का इजहार करने के लिए जिस हिम्मत की जरूरत होती है वह हिटलर में नहीं थी लिहाजा वह उस लड़की से अपने प्यार का इजहार ही नहीं कर सका, ये यहूदी लड़की इवा ब्राउन थी जो हिटलर के जीवन में बहार बनकर आई...




...1. हिटलर के द्वारा राष्ट्र संघ तथा निशस्त्रीकरण का त्याग कब किया गया-1933

2. हिटलर के द्वारा पुनः स्शस्त्रीकरण कब शुरू किया- भारत 1935 जिसके तहत छह लाख सैनिकों की भर्ती की गई तथा हवाई और नौसेना का विकास भी किया गया

3. हिटलर के द्वारा राइनलैंड -1936

4. हिटलर के द्वारा पोलैंड के साथ अनाक्रमण समझौता- 1934 ( यह 10 वर्षीय समझौता था जिसमें हिटलर अपनी उत्तरी पश्चिमी सीमा पर निश्चित होना चाहता था ताकि जर्मनी पूर्वी दक्षिणी विस्तार कर सके)

5. रोम बर्लिन समझौता कब हुआ था- 25 अक्टूबर 1936 को इसके तहत इथोपिया पर अधिकार तथा जर्मनी को आस्ट्रिया पर अधिकार पर सहमति दर्ज की

6. एंटी कॉमेिन्टर्न पैक्ट कब हुआ था- जर्मनी तथा जापान के द्वारा साम्यवाद के खिलाफ 25 नवंबर 1936 को
नोट- रोम बर्लिन टोक्यो धुरी का निर्माण 6 नवंबर 1937 को हुआ था

7.अन्शुलुस क्या था- ऑस्ट्रिया का जर्मनी में विलय( ऑस्ट्रिया के नाजी नेताओं ने आस्ट्रिया की प्रधानमंत्री  डाल्फस सरकार का तख्तापलट का प्रयास किया तथा नए चांसलर शुशनिग शपथ लेते हैं शुशनिग ने हिटलर से 1936 में सैन्य समझौता किया था अंत में  नये पीएम एल्बर्ट 10 अप्रैल 1938 को जनमत संग्रह के माध्यम से आस्ट्रिया का जर्मनी में विलय हो गया

  8. म्यूनिख समझौता कब हुआ था
उतर - 28 सितंबर 1938 को म्युनिख
नोट- इसमें इंग्लैंड की ओर से चैंबर्लेन जर्मनी की ओर से हिटलर इटली की ओर से मुसोलिनी तथा फ्रांस की ओर से दलादिएर ने भाग लिया था

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Blogger द्वारा संचालित.