लोक प्रशासन का अर्थ एवं परिभाषा और क्षेत्र public administration
लोक प्रशासन का अर्थ एवं परिभाषा और क्षेत्र
#ugcnet
लोक प्रशासन का पिता वुडरो विल्सन को माना जाता है
विल्सन के अनुसार लोक प्रशासन कानून को व्यापक तथा व्यवस्थित रूप से लागू करने की अभिव्यक्ति है।
एल.डी. व्हाइट के अनुसार लोक प्रशासन में हुए सभी कार्य सम्मिलित हैं जिनका उद्देश्य सार्वजनिक नीति का निर्माण व लागू करना है।
लूथर गुलिक के अनुसार लोक प्रशासन एक शासकीय विज्ञान है।
मार्शल ई. डीमाॅक के अनुसार लोक प्रशासन कहां व कैसे से संबंधित है।
व्यापक दृष्टिकोण के आधार पर यह सरकार के तीनों अंगों से संबंधित है उनके समर्थक वुडरो विल्सन, एल.डी. व्हाइट, मार्शल डीमाॅक है।
संकीर्ण दृष्टिकोण के आधार पर यह केवल कार्यपालिका से संबंधित है इसके समर्थक साइमन, लूथर गुलिक, हेनरी फेयोल, विलोबी है।
लोक प्रशासन का क्षेत्र
लूथर गुलिक ने लोक प्रशासन के क्षेत्र को POSDCORB से परिभाषित किया जिसका अर्थ है
P -प्लानिंग
O -सगंठन
S -स्टाफिंग
D -निर्देशन
CO-को ओर्डिनेशन
R -रिपोर्टिग
B -बजट
हेनरी फेयोल ने लोक प्रशासन के क्षेत्र को पांच श्रेणियां में विभाजित किया है जिसे POCCC से संबोधित करता है।
विलोबी ने अपनी पुस्तक प्रिंसिपल आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन(1927) में लोक प्रशासन के कार्य क्षेत्र को पांच भागों में विभाजित किया है
सामान्य प्रशासन
संगठन
कार्मिक प्रबंधन
वित्तीय प्रशासन
भौतिक सामग्री की पूर्ति तथा भर्ती प्रशिक्षण
लेविस मेरियम महोदय ने लुथर गुलिका व हेनरी फियोल की विचारधारा की आलोचना की ओर कहा कि यह केवल प्रशासन के तकनीकी पक्षों पर जोर देता है विषय वस्तु पर नहीं ।स्वास्थ्य, प्रशासन ,कल्याणकारी निगम इत्यादि की बातें नहीं करते।
अमेरिका में पहली बार एलेक्जेन्डर हेमिल्टन की पुस्तक द फेडरलिस्ट पेपर में पहली बार लोक प्रशासन का अर्थ व उद्देश्यों को परिभाषित किया गया।
लोक प्रशासन को एक स्वतंत्र विषय के रूप में स्थापित करने का श्रेय वुडरों विल्सन को जाता है
वुडरो विल्सन के अनुसार संविधान के निर्माण से अधिक मुश्किल उनका क्रियान्वयन है#ifnet #publicadministration@publicadministration#polity
Post a Comment