राजस्थान के मुख्यमंत्री
राजस्थान के मुख्यमंत्री :- राजस्थान के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री श्री हीरालाल शास्त्री थे 26 जनवरी 1950 तक राजस्थान में मुख्यमंत्री का पद नाम प्रधानमंत्री था! केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त मुख्यमंत्री:- श्री सी.एस. वेंकटाचारी एक आई सी एस अधिकारी थे उन्हें केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री नियुक्त किया और अब तक का सबसे छोटा मंत्रिमंडल केवल दो मंत्री बनाए गए पहला निर्वाचित मुख्यमंत्री:- श्री टीकाराम पालीवाल को पहला निर्वाचित मुख्यमंत्री बनाया गया यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि श्री जयनारायण व्यास अपना पहला चुनाव हार गए उसके बाद उपचुनाव किशनगढ़ क्षेत्र से जीता सर्वाधिक समय मुख्यमंत्री :- सर्वाधिक 4 बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड श्री मोहनलाल सुखाड़िया के नाम है! श्री मोहनलाल सुखाड़िया अब तक के सबसे युवा 38 वर्ष मुख्यमंत्री बने अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री:- राज्य के पहले व एकमात्र अल्पसंख्यक मुस्लिम मुख्यमंत्री श्री बरकतउल्ला खाॕ है गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री:- राज्य का पहला गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री श्री भैरू सिंह शेखावत है यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि प्रथम बार मध्यावधि चुनाव उसी के कार्यकाल में हुए अनुसूचित जाति मुख्यमंत्री:- राज्य के अनुसूचित जाति के प्रथम मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया थे विधानसभा चुनाव के दौरान डीग के निर्दलीय उम्मीदवार श्री मान सिंह जी की हत्या के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवचरण माथुर को इस्तीफा देना पड़ा था कम अवधि:- श्री हीरालाल देवपुरा का सबसे कम अवधि का कार्यकाल था महिला मुख्यमंत्री:- राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे दे थी सर्वाधिक विश्वासमत प्रस्ताव पेश किए :- श्री भैरव सिंह शेखावत के कार्यकाल में सर्वाधिक विश्वासमत प्रस्ताव पेश किए गए यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि श्री मोहनलाल सुखाड़िया के कार्यकाल में सर्वाधिक अविश्वास प्रस्ताव पेश किए गए राजस्थान में 4 बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड श्री मोहनलाल सुखाड़िया के नाम है उपमुख्यमंत्री 5 :- तीन बार मुख्यमंत्री से श्री हरिदेव जोशी, श्री भैरों सिंह शेखावत, श्रीमान अशोक गहलोत है यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि राजस्थान में उपमुख्यमंत्री 5 बन चुके हैं पहला उपमुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल, उसके बाद में बनवारी लाल बेैरवा और कमला बेनीवाल, बाद हरिशंकर भाभड़ा और 17 दिसंबर 2018 को श्री सचिन पायलट ने पांचवें उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि राजस्थान विधानसभा में 1952 के चुनाव में 160 सीट थी जिस में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस व दूसरे नंबर पर राम राज्य परिषद को 24 सीटें मिली राजस्थान विधानसभा की 200 सीटें षष्ठ विधानसभा1977 में की गई यहां यह तथ्य को लिखित करना आवश्यक है कि लोकसभा की भी सीट षष्ठ विधानसभा 1977 में 25 की गई! सर्वाधिक समय विधायक;- श्री हरिदेव जोशी एकमात्र ऐसे विधायक थे जो प्रथम चुनाव से लेकर दसवी विधानसभा तक निरंतर विजय रहे और मृत्यु पर्यंत विधानसभा सदस्य रहे यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि मुख्यमंत्री रहते हुए एक बार विधानसभा का सामना न करने वाले मुख्यमंत्री श्री हीरालाल देवीपुरा थे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाते समय बर्खास्त मुख्यमंत्रियों ने 1967 में मोहनलाल सुखाड़िया, 1977 में हरिदेव जोशी, 1980 में भैरों सिंह शेखावत और 1992 में भैरों सिंह शेखावत ,यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि सबसे ज्यादा मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने वाले राज्यपाल रघुकुल तिलक थे मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव हारने वाले नेता जयनारायण व्यास थे पहले कार्यवाहक राज्यपाल और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जिन्होंने मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर को शपथ दिलाई जस्टिस जगदीश शरण वर्मा! यहां यह तथ्य उल्लेखित करना आवश्यक है कि जस्टिस एन एल टिबरेवाल दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने 1988 में अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई्! राजस्थान मुख्यमंत्री से जुड़ी महत्वपूर्ण तथ्य
1. राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री जो नियुक्त होते समय विधानसभा सदस्य नहीं थे
उतर- भैरों सिंह शेखावत
नोट- राजस्थान के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे और बाद में उपराष्ट्रपति भी बने थे अशोक गहलोत के बाद सर्वाधिक कार्यकाल तथा तीन बार मुख्यमंत्री रहे
2. राजस्थान की एकमात्र दलित मुख्यमंत्री कौन से रहे हैं
उतर- जगन्नाथ पहाड़िया हाल ही में इनका देहांत हो गया है यह भी मुख्यमंत्री बनते समय विधानसभा के सदस्य नहीं थे
3. राजस्थान के वे मुख्यमंत्री जो मुख्यमंत्री घोषित होते समय आसाम के राज्यपाल थे
उतर- हरिदेव जोशी
नोट- यह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो पहली से लेकर दसवीं विधानसभा तक निर्वाचित हुए थे इनका जन्म बांसवाड़ा कि खांदु गांव में हुआ था जहां माही नदी प्रवेश करती है
4. मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल के द्वारा संविधान के कौन से अनुच्छेद के तहत की जाती है
उतर-164
नोट- विधानसभा अध्यक्ष चयनित होता है ना कि नियुक्त
5. राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे
उतर- हीरालाल शास्त्री
नोट- राजस्थान की पहली निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल थे इन्हें राजस्थान में भूमि सुधारों का जनक भी कहा जाता है यह जयनारायण व्यास के समय उप मुख्यमंत्री भी रहे थे
6. राजस्थान की पहली विधानसभा के समय मुख्यमंत्री का दावेदार जय नारायण व्यास ने जालौर ए तथा जोधपुर बी दो जगह से चुनाव लड़ा लेकिन जोधपुर में यह किसके हाथों से पराजित हुए थे
उतर- मारवाड़ के अंतिम शासक हनुवंत सिंह
नोट- इसके बाद इनके लिए किशनगढ़ से चांदमल मेहता की सीट खाली करवाई गई और वहां से जीतकर मुख्यमंत्री बने, यह राजस्थान के निर्वाचित और मनोनीत मुख्यमंत्री बने हैं
7. राजस्थान के कितने मुख्यमंत्री का जन्म राजस्थान से बाहर हुआ है
उतर- तीन
नोट- सी एस वैकंटाचारी का जन्म कर्नाटक में शिवचरण माथुर का जन्म मध्य प्रदेश तथा वसुंधरा राजे का जन्म मध्य प्रदेश
8. आधुनिक राजस्थान के निर्माता किस मुख्यमंत्री को कहा जाता है
उतर- मोहनलाल सुखाड़िया
नोट- यह क्रिकेटर की पुत्र थे तथा चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी इनका कार्य का लगभग 17 साल रहा था और सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाले भी यहीं थे इनका संबंध उदयपुर से है
9. राजस्थान में अब तक कितने उप मुख्यमंत्री रहे हैं
उतर-5
राजस्थान के पहले उप मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल, दूसरे हरिशंकर भाभडा़, तीसरे कमला बेनीवाल चौथे बनवारी लाल बेरवा और अंतिम सचिन पायलट
10. वर्तमान समय में राजस्थान की मुख्यमंत्री कौन है
उतर- अशोक गहलोत
नोट- इनका संबंध जोधपुर की सरदारपुरा सीट से है और इन्हे मारवाड़ के गांधी के नाम से भी जाना जाता है
Post a Comment