सद्भावना दिवस :- राजीव गांधी
सद्भावना दिवस :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ उनका पूरा नाम राजीव रत्न गांधी था! इनके पिता का नाम फिरोज गांधी, माता का नाम इंदिरा गांधी ,पत्नी का नाम सोनिया गांधी, बेटे का नाम राहुल गांधी ,बेटी का नाम प्रियका गाँधी था युवा प्रधानमंत्री:- राजीव गांधी भारत के 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद 19 84 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986:- राजीव गांधी भारत को आधुनिकीकरण के पक्ष में थे भारत में अत्यधिक भ्रष्टाचार से दुखी थे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर ₹1 भेजती है तो लोगों के पास केवल 25 पैसे पहुंचते हैं राजीव गांधी शिक्षा के अधिकार के लिए 1986 में एक राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए ! राजीव गांधी का हमेशा एक विकसित राष्ट्र का सपना था इसके लिए उसने लाइसेंस राज को कम करने व पंचायती राज को विकसित करने सहित कई कार्य किए जवाहर नवोदय विद्यालय-: ग्रामीण वर्ग के युवाओं के लिए मुक्त आवासीय शिक्षा प्रदान करने के लिए कक्षा 6 से 12 तक जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली की स्थापना की कंप्यूटर क्रांति:- उन्होंने देश में कई नई पहल और शुरुआत की जिसमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति प्रमुख राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर का जनक कहा जाता है शिक्षा का प्रसार, 18 साल तक के युवाओं को वयस्क मताधिकार दिया विवाद :- राजीव गांधी भारतीय के 9 वाँ प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी कार्यकाल के साथ एक विवाद बोफोर्स तोप कांड जुड़ा हुआ है राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार :_ राजीव गांधी की मृत्यु 21 मई को 1991 श्रीपेरंबदूर तमिल नाडु में हुई! मृत्यु के 1 साल बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की !20 अगस्त को राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारत में सद्भावना दिवस मनाया जाता है राजेश कुमार राजनीतिक विश्लेषक&कंटेंट लेखक
Post a Comment