ad

राजस्थान के प्रमुख भौगोलिक संकेतकGI Tag व एक जिला, एक उत्पाद

एक जिला, एक उत्पाद

उद्देश्य - प्रत्येक जिलें में निर्यात क्षमता वाले उत्पाद और सेवाओं की पहचान करना एवं उन्हें बढ़ावा देना

▪️सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समितियों (DEPC) का गठन किया है

▪️एक जिला 1 उत्पाद के अन्तर्गत चिन्हित जिलेवार उत्पाद

क. स.     जिला      उत्पाद का नाम

1.   अजमेर  -  ग्रेनाइट 

2.  अलवर  - ऑटोमोबाइल पार्टस

3.  बांसवाड़ा  - सिन्थेटिक यार्न

4.  बारां  -  सोयाबीन

5.  बाड़मेर   -  इसबगोल

6.  भरतपुर  - शहद, खाद्य तेल

7. भीलवाड़ा  -  रेडिमेड गारमेंट्स - डेनिम

8.  बीकानेर  - सिरेमिक

9.  बूंदी  - चावल

10.  चितौडगढ  -  ग्रेनाईट / मार्बल

11.  चूरू  -  वूड प्रोडक्ट्स

12. दौसा  -  कार्पेट एण्ड स्टोन आर्टीकल

13.  धौलपुर    - मिल्क पाउडर - स्कीम्ड

14.  डूंगरपुर   - ग्रेनाईट (मार्बल- स्लेब

15.  श्रीगंगानगर   - गम पाउडर

16.  हनुमानगढ़  -  ग्वार गम

17. जयपुर   -   पॉटरी- ब्लू तथा ज्वेलरी एण्ड जैम्स

18. जैसलमेर  -  यैलो मार्बल स्लेब एण्ड टाईल्स

19. जालोर - मसालें एवं मौजडी उद्योग

20. झालावाड - संतरा एण्ड सेण्डस्टोन

21.  झुंझुनू - स्टोन प्रोडेक्ट एवं वुड प्रोडक्ट

22. जोधपुर  ‌- फर्नीचर - हस्तशिल्प उत्पाद

24. कोटा  - एमब्रॉयडरी फेबरिक - कोटा डोरिया

25. नागौर  -  ग्रेनाइट / मार्बल-मकराना

26. पाली -   मेहंदी

27.  राजसमंद  - टेराकोटा

28. स. मधोपुर  - टूरिज्म

29. सीकर  -  फर्नीचर - एंटिक

30. सिरोही  - साइलियम हस्क

31. टोंक -  सेंडस्टोन

32. उदयपुर  - ग्रेनाइट, मार्बल-आइवरी 

33. प्रतापगढ़ - ‌ लहसून तथा थेवा कला

राजस्थान करंट अफेयर्स

▪️ राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल 2023 का शुभारंभ किया।
(शुभंकर - शेरू, 4 स्तरीय, 10 से 82 उम्र तक के 58.51 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, बजट - 130 करोड़)

▪️ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संस्कृति युवा संस्थान की ओर से "संविधान को पढ़ो और जियो अभियान" की शुरुआत की।

▪️ राजस्थान के जयपुर में सवाई जयसिंह ढूंढाड़ शोध केंद्र की स्थापना की मंजूरी दी गई।

▪️ राजस्थान के भीलवाड़ा में खेलो इंडिया के तहत कुश्ती सेंटर की शुरुआत की गई।

▪️ राजस्थान के उदयपुर में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बालक वर्ग में वृषांक चौहान व बालिका वर्ग में दक्षिता कुमावत जीती।

▪️ राजस्थान के डॉक्टर  आर्तबंधु साहू को "इंडिया एनिमल हेल्थ इंडस्ट्री अवार्ड 2023" से सम्मानित किया गया।

▪️ राजस्थान पुलिस के खिलाड़ी अजीत सिंह डागर  ने कनाडा के विनिपेग में आयोजित "वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023" 100 मीटर बैनस्ट्रोक और 50 मीटर मिक्स रिले में दो स्वर्ण पदक, रजत चौहान ने तीरंदाजी में एवं देशराज (झुंझुनू) ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र करेंट अफेयर्स अति महत्वपूर्ण🔰


▪️"मिस इंडिया 2023" नंदनी गुप्ता, राजस्थान (कोटा)

▪️राजस्थान को बेहतर क्रियान्वयन के लिए दो राष्ट्रीय सम्मान मिले 🏆

▪️राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया गया है 

▪️राजस्थान को डीजी क्लेम के माध्यम से क्लेम वितरण का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम और लम्बित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला है

▪️देश का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य राजस्थान 45% ऊन उत्पादन के साथ देश में सर्वोच्च स्थान पर

देश को 45 प्रतिशत ऊन राजस्थान देता है।राजस्थान देश का सबसे अधिक ऊन उत्पादक राज्य है। राजस्थान के अविकानगर, टोंक में केंद्रीय भेड़ ऊन अनुसंधान केंद्र है।

▪️राजस्थान सहकारी ग्रामीण परिवार आजीविका योजना के लिए ऋण आवेदन

सहकार भवन में सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने राजस्थान सहकारी ग्रामीण परिवार आजीविका योजना के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार किए गए ऋण आवेदन पोर्टल का लोकार्पण किया।

▪️राजस्थान में सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए परीक्षार्थियों को राहत

राज्य सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य वर्ग, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपये तथा शेष अन्य श्रेणी के लिए 400 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक बार निर्धारति फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने के बाद शुल्क नहीं देना होगा।

▪️पीएम श्री योजना में राजस्थान के 402 विद्यालयों का चयन

▪️देश में शैक्षणिक विकास के कई पैरामीटर्स में अनवरत अव्वल प्रदर्शन के गौरव के बाद अब राजस्थान ने पीएम श्री योजना` में भी सबसे अधिक सरकारी स्कूलों को चयन कराते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

▪️गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड

अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय के सिख समुदाय के विशिष्ट सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक उन्नयन एवं सर्वांगीण विकास (कल्याण) के लिए गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड, राजस्थान का गठन किया गया है।

▪️संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़....चीन सूची में दूसरे स्थान पर।

▪️"केरल" राज्य जल बजट अपनाने वाला देश का पहला राज्य बना।

▪️विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं

राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य साहसिक' कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक' (वीरता) से सम्मानित किया गया।


राजस्थान के प्रमुख भौगोलिक संकेतक (GI Tag ) 🔰

[वर्तमान अगस्त 2023‌ अपडेट]

1.बगरू प्रिंट ( हस्तशिल्प) जयपुर

2. बीकानेर भूजिया (खाद्य वस्तु) बीकानेर

3. ब्लू पाॅटरी ( हस्तशिल्प) जयपुर

4. ब्लू पाॅटरी ( लोगो)  ( हस्तशिल्प) जयपुर

ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी सिर्फ आपको हमारे RAS EXAM telegram channel पर मिलेंगी

5. कठपुतली  ( हस्तशिल्प) राजस्थान

6. कठपुतली (लोगो) ( हस्तशिल्प) राजस्थान

7. कोटा डोरिया  ( हस्तशिल्प) कोटा

8. कोटा डोरिया (लोगो) ( हस्तशिल्प) कोटा

9. मकराना संगमरमर ( प्राकृतिक वस्तु) मकराना नागौर

10. मोलेला मिट्टी कार्य  ( हस्तशिल्प) मोलेला नाथद्वारा, राजसमंद

11. मोलेला मिट्टी कार्य (लोगो) ( हस्तशिल्प) मोलेला नाथद्वारा राजसमंद

12. फुलकारी  ( हस्तशिल्प) राजस्थान, पंजाब , हरियाणा

13. सांगानेरी प्रिंट ( हस्तशिल्प) जयपुर

14. थेवा कला  ( हस्तशिल्प) प्रतापगढ़

15. पोकरण पाॅटरी  ( हस्तशिल्प) पोकरण जैसलमेर (2018)

16. सोजत मेहंदी (मेहंदी) 2021  सोजत पाली

17. पिछवाई :- नाथद्वारा राजसमंद ( अगस्त 2023)

18. जोधपुरी बंधेज - ‌जोधपुर(अगस्त 2023)

19. कोफ्तागिरी :- उदयपुर (अगस्त 2023)

20. कशीदाकारी :- बीकानेर (अगस्त 2023) कशीदाकारी में कपास,रेशम, मखमल पर विभिन्न प्रकार के महीन टांके और दर्पण कार्य किए जाते है 

21. उस्ता कला :- बीकानेर (अगस्त 2023) ऊंट की खाल

महत्वपूर्ण तथ्य 

1. रीको की स्थापना-1980

2. राजस्थान वित्त निगम की स्थापना -1955

3. राजसीको (राजस्थान लघु उद्योग निगम की स्थापना) -1961

4. राजस्थान हथकरघा की स्थापना -1984

5. रूडा (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण स्थापना) -1995

6. REDA 1985

जिला दर्शन में आज सांचौर 




सांचौर- भौगोलिक रूप से इसे राजस्थान का पंजाब भी कहा जाता है
यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -68 (पुराना नाम NH-15) पर स्थित गुजरात का एक सीमावर्ती जिला है प्राचीनकाल इसे 'सत्यपुर' के नाम से जाना जाता था। प्राकृत ग्रंथों में इसे ,'सच्चउर' कहा गया है।

आजादी से पहले सिंध प्रान्त से व्यापारिक जुड़ाव होने के कारण यह वाणिज्यिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है यहां का हाडेचा कस्बा उद्योग व्यापार का महत्वपूर्ण कस्बा था। पास के  भवातड़ा  में हाल ही में राज्य सरकार ने शुष्क बंदरगाह खोलने की भी कवायद शुरू की हैं
कच्छ के रण से सटा हुआ रणखार , प्रदेश का 16वां संरक्षण अभ्यारण्य है जो  7288.61 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।

1. बाबा रघुनाथपुरी मेला माखपुरा भी विख्यात जो मेला हर साल चेत्र महीने में लगता है
3. होथीगाँव में महाशिवरात्रि पर्व पर फुलमुक्तेश्वर महादेव मंदिर  मेला प्रसिद्ध है 
4. पथमेड़ा - विश्व की सबसे बड़ी गौशाला

रानीवाडा - रेलमार्ग से जुडा सांचौर का निकटम रानीवाडा कस्बा यहां राज्य की बड़ी सरस दूध डेयरी है, और यहां का सेवाड़िया पशुमेला प्रसिद्ध है, इस मैले के काठियावाड़ी गौवंश प्रसिद्ध है।

3. चित्तलवाना -  यह पूर्णतः लूणी नदी बेसिन से घिरा हुआ क्षेत्र है, यह  नेहड़ क्षेत्र कहलाता है।

यही पर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से 40 किलोमीटर पहले (भारतीय सीमा में) भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-925-A बनाया गया है। इसी राजमार्ग पर अगड़ावा से सेसावा के बीच 3.5 किमी लंबी आपातकालीन हवाई पट्टी बनाई गई है ताकि यहां से आपात स्थितियों में लड़ाकू विमानों का संचालन किया जा सके, इस हवाई पट्टी का उदघाटन राजनाथ सिंह ने सितंबर 2021 में किया था।

इससे ठीक पहले  लूणी नदी पर NH 68 पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गांधव पुल बना हुआ है जिसका निर्माण वर्ष 1977 हुआ, यह एकमात्र पुल सांचौर बाड़मेर के आवागमन का जरिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Blogger द्वारा संचालित.