ad

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की 1 लाख पदों पर नई भर्ती की घोषणाएं

Rajasthan Budget 2023 : मुख्यमंत्री गहलोत का बजट भाषण*



#polityrajasthan365

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की 1 लाख पदों पर नई भर्ती की घोषणाएं 

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत 16 फरवरी को बजट का रिप्लाई देते हुए 100000 पदों पर सरकारी भर्ती की  घोषणा की है इनमें से 21513 स्कूल शिक्षा विभाग के हैं इसमें से 12584 तृतीय श्रेणी शिक्षक 4444 व्याख्याता और 2516 द्वितीय श्रेणी शिक्षक के हैं इन्हें वित विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा है इसके अलावा  कॉलेज शिक्षा के लिए भी असिस्टेंट प्रोफेसर के 1952 पदों के लिए   आदेश RPSC को भेजी जा रहा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भविष्य में इन पदों को भी बढ़ाया जा सकता है इसके अलावा बजट के 30000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती वह 50,000 महात्मा गांधी प्रेरकों की भर्ती की जाएगी इसके अलावा इसी साल RAS की एक बड़ी भर्ती भी देखने को मिल सकती है


राजस्थान में बजट युवाओं और किसानों का बजट राजस्थान सरकार अपना 2023 का अंतिम चुनावी बजट पेश करने जा रही है राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस बजट में अपने चुनावी घोषणा पत्र की झलक पेश की है इस घोषणापत्र में बेरोजगार युवाओं के लिए अनेक भर्तियों की घोषणा की है और घरेलू महिलाओं को भी बजट में अनेक सौगातें पेश किए हैं बजट 2023 के अनुसार राजस्थान सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर 1 अप्रैल 2023 से ₹500 में बीपीएल परिवार खाद्य सुरक्षा, उज्ज्वला योजना परिवार के लोगों के लिए उपलब्ध कराएगा यहां यह तथ्य उल्लेखित करना प्रासंगिक आएगी राजस्थान विधानसभा चुनाव दिसंबर 2023 में प्रस्तावित है चुनाव को ध्यान में रखते हुए अशोक गहलोत सरकार राजस्थान की लोगों को नहीं सौगातें प्रदान किए हैं  इसी प्रकार राजस्थान में चल रही सामाजिक सुरक्षा ( वृद्धावस्था )पेंशन योजना की राशि 750 से बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई है वह प्रतिवर्ष इसमें 15 परसेंट की बढ़ोतरी होगी बजट 2022 में घोषित इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना का बजट भी बढ़ाया गया है बजट 2022 में प्रस्ताव महात्मा गांधी नरेगा योजना में 125 दिन कार्य दिवस वर्तमान में राजस्थान में लागू कर दिए गए बजट 2023 के अनुसार राजस्थान में चिकित्सालयों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी 

राजस्थान सरकार ने बजट पूरी तरह दिसंबर 2023 के चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है इसी के साथ बजट 2023 में 502 नवीन ग्राम पंचायतों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी दी गई है व 502 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक पद ए एन एम के सर्जित किए गए हैं निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने का लक्ष्य लिया गया है तथा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों को बनाने के लिए प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 30 30 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।
*

राजस्थान बजट 2023 -24 में 30,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की गई है

👉 युवाओं को मुख्यमंत्री गहलोत का तोहफा, अब भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए कराना होगा एक बार रजिस्ट्रेशन, इसके बाद किसी भी भर्ती परीक्षा में नहीं देनी होगी परीक्षा फॉर्म फीस

महात्मा गांधी मिनिमम गारंटी स्कीम योजना लागू की गई है

इंदिरा रसोई योजना को बढ़ाकर 2000 की गई

👉 पेपर लीक करने वालों के खिलाफ बड़ा ऐलान, SOG के अधीन स्पेशल टास्क फोर्स होगी गठित

👉 शोध करने वाले छात्रों को 30 हजार की मदद, 500 करोड़ के युवा विकास कोष का ऐलान

👉 100 मेगा रोजगार मेला लगाए जाएंगे

👉 उच्च शिक्षा को फिर सौगात सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे।

👉अब हर जिला मुख्यालय पर खुलेगा यूथ हॉस्टल, हर जिला मुख्याल पर खोली जाएगी 'सावित्रीबाई फुले लाइब्रेरी

👉 स्टूडेंट के लिए 75 किलोमीटर
की यात्रा निशुल्क

👉 बालिकाओं को स्कूटीओं की संख्या प्रतिवर्ष 20 हजार से 30 हजार की गई

👉 10 हजार मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप, निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म की घोषणा, इससे 560 करोड़ रुपए का भार आएगा'
बड़ी घोषणाएं-
- अगले साल से चिरंजीवी में मेडिक्लेम प्रति परिवार 10 से बढ़ाकर 25 लाख रुपए प्रति परिवार किया गया।
-

 खाद्य सुरक्षा परिवारों को मुफ्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। पैकेट में दाल, चीनी सहित राशन की सामग्री होगी। 3000 करोड़ खर्च होंगे।
-

 

500 रुपए में गैस सिलेंडर। 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर।


- घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना शुरू होगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।
  
-

 भर्तियां समय पर की जाएंगी। पेपर लीक को रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो पेपर लीक रोकने के कदम उठाएगी।

- हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे, 250 करोड़ की लागत आएगी।

- सभी भर्ती परीक्षाएं अब फ्री हाेंगी, भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।

- जिला मुख्यालयों पर 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे, परीक्षाओं में जाने वाले युवा इनमें रुक सकेंगे।

- मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना शुरू होगी, खुद का उद्योग लगाने के लिए 5 लाख तक की मार्जिन मनी दी जाएगी।

- जोधपुर, कोटा में नए प्लैनेटोरियम बनेंगे।


      स्वास्थ्य

- ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी अब फ्री मिलेगी चिरंजीवी योजना, यानी उन्हें बीमा की राशि 850 रुपए नहीं देने पड़ेंगे।
-

 चिरंजीवी परिवारों को दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की घोषणा।
-

 प्रतापगढ़, जालौर, राजसमंद में मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार खुलवाएगी। इसके बाद राजस्थान के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

एजुकेशन
-

 जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नॉलोजी शुरू होगा।

- ड्रोन स्टडी के लिए जयपुर में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा।

- कोटा में माइनिंग यूनिवर्सिटी बनेगी।
-

 स्किल यूनिवर्सिटी का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम पर होगा।

- नेट-स्लैट वाले शोधार्थियों को 20 हजार की स्कॉलरशिप मिलेगी।

- तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्स शुरू होंगे। नए आईटीआई कॉलेज शुरू होंगे।
-

 कालीबाई भील स्कूटी योजना में अब हर साल 30 हजार स्कूटी मिलेंगी।

- स्कूली बच्चों के लिए अब 75 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री होगी।

- छात्रों को आरटीई के तहत पहली से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान। 9वीं से 12वीं तक फीस सरकार भरेगी।
-

 स्कूली बच्चों को 560 करोड़ की लागत से अगले साल भी स्कूल यूनिफॉर्म सरकार देगी।

- 100 नए प्राइमरी स्कूल खुलेंगे, 300 स्कूलों को प्रमोट करेंगे। हर ब्लॉक पर सीनियर स्कूलों में चारों फैकल्टी उपलब्ध होंगी। नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल भी खुलेंगे।


- सभी जिलों में अब वेद विद्यालय खोले जाएंगे, पहले 16 में खोले थे, अब बाकी बचे 17 जिलों में भी वेद विद्यालय खुलेंगे
15 जिलों में बालिका विद्यापीठ की स्थापना की जाएगी, 



पदक विजेता खिलाड़ियों को विभागों में नियुक्ति दी जाएगी, कोच के 100 पद सर्जित किए जाएंगे, शहरी-ग्रामीण ओलंपिक के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च होंगें

राजसिको द्वारा जयपुर में विश्वकर्मा MSME टावर विकसित होगा।

8000 नए आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना होगी

.महिलाओं को रोडवेज में 50%छूट

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चो को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी दी जायेगी


विकास कोष राशि बढ़ाई

💥 SC व ST कोष राशि - 1000-1000 करोड़

💥 OBC/ MBC/EWS /अल्पसंख्यक विकास कोष- 200 करोड़

💥 वाल्मिकी कोष की राशि -100 करोड़

.प्रतापगढ़ राजसमंद और जालौर में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणाराज्य सरकार अपने खर्चे पर करेगी

.जनजाति क्षेत्रों में मां बाड़ी केंद्र खुलेंगे

बजट में पर्यटन क्षेत्र को बड़ी सौगात,  विकास की राशि 1500 करोड़ की गई जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कंवेशन सेंटर होंगे स्थापित करेगा

RTE के अंतर्गत अब छात्राओं के साथ छात्रों को भी निजी विद्यालयों में 1 से 12 तक निशुल्क शिक्षा व्यवस्था।

महिलाओं को रोडवेज किराया में 50% की छूट


More post-राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं 2023-24


नगर पालिका अधिनियम 2009


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Blogger द्वारा संचालित.