ad

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता वेतनमान व साक्षात्कार आवेदन शुरू






एक शिक्षक ही देश का भविष्य निर्माण करता है, इसलिए भारत में शिक्षक का पद बहुत ही सम्मानजनक माना जाता है, एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए व्यक्ति के अंदर व्यक्तिगत गुण होने चाहिए, इन व्यक्तिगत गुण को अच्छे प्रशिक्षण के द्वारा विकसित किया जाता है

राजस्थान में कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा) के लिए नियम 1986 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पदों के लिए भर्ती की जाती है।
राजस्थान सरकार ने कॉलेज शिक्षा के 1913 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की भर्ती की अभ्यर्थना आरपीएससी को भेज दी है आरपीएससी अभ्यर्थना जून माह में जारी करेगा माना जा रहा है कि आरपीएससी  अक्टूबर माह तक कॉलेज शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की परीक्षा करवा देगा और जल्द ही हमें कॉलेजों में नए शिक्षक देखने को मिल सकते हैं राजस्थान सरकार कॉलेजों में लेक्चरर की भर्ती के लिए कटिबद्ध है इनके लिए वह 26 मार्च को सेट की परीक्षा का आयोजन करवाने जा रही है उनका रिजल्ट आते ही आरपीएससी कॉलेज लेक्चरर की विज्ञप्ति जारी कर देगा और जल्दी इनकी परीक्षा करवा कर कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती करेगा राजस्थान सरकार ने 1913 पदों की अभ्यर्थना पिछले दिनों ही आरपीएससी को भेज दी RPSC ने विज्ञापन जारी कर दिया है    



विज्ञापन जारी 22-06-2023



आवेदन तिथि -26-06-2023 से 25-07-2023

नोट-

जाति प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम तिथि से पहले का अनिवार्य है ।


नोट- 22-06-2023 को जारी विज्ञापन में गुड एकेडमिक का कोई ज़िक्र नहीं किया गया है 




राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती राजनीतिक विज्ञान का सिलेबस ---👇




असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की शैक्षिक योग्यता



1.मास्टर में कम से कम 55% अंकों के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड (या ग्रेडिंग सिस्टम में किसी भी स्तर पर समकक्ष ग्रेड)
किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री स्तर, या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री

2. उपरोक्त योग्यताओं को पूरा करने के अलावा, उम्मीदवार को UGC या CSIR द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (National Eligibility Test) उत्तीर्ण होना चाहिए या NET के समकक्ष राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा SLET/SET प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की राज्यस्तरीय पात्रता परीक्षा SLET या SET उत्तीर्ण अभ्यर्थी Assistant Professor पदों के लिए पात्र हैं।

3.PhD पास अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं

4. 1 जून 2002 से पूर्व किसी भी राज्य के SLET/ SET उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र हैं परंतु 1 जून 2002 के बाद अन्य राज्यों से SLET/ SET उत्तीर्ण करने वाले इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।




राजस्थान में कॉलेज लेक्चरर के लिए अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड


#assistentprofessorvacany#राजस्थानसहायकआचार्यभर्ती



नोट- 22-06-2023 को जारी विज्ञापन में गुड एकेडमिक का कोई ज़िक्र नहीं किया गया है 




राजस्थान में कॉलेज लेक्चरर बनने के लिए अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड (Good Academic Record) होना आवश्यक है।RPSC द्वारा जारी Assistant Professor अर्थात कॉलेज व्याख्याता के लिए जारी विज्ञप्ति 2023 के अनुसार अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड से आशय है-



राजस्थान लोक सेवा आयोग ने Assistant Professor अर्थात कॉलेज व्याख्याता के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की है जिसके अनुसार गुड एकेडमिक रिकॉर्ड इस प्रकार है।



राजस्थान में कॉलेज लेक्चरर बनने के लिए अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड के लिए स्नातक स्तर पर कला/ विज्ञान /वाणिज्य संकाय में 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसमें एस सी, एस टी, ओबीसी(Non Creamy layer) एमबीसी(Non Creamy layer) एवं दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है।


विधि व्याख्याता के लिए अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड से अभिप्राय है विधि स्नातक स्तर पर कम से कम द्वितीय श्रेणी प्राप्त की हो।



पहले जो Secondary या Senior Secondary में बिना अनुग्रह अंको (Grace Marks) के 55 प्रतिशत अंक होने तथा स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50% अंक होने की बाध्यता थी वह नई विज्ञप्ति में हटा दी गई है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 में good academic Record हटा दिया गया है केवल NET के लिए जो योग्यता रखता है वह पात्र हैं 

कुछ महत्वपूर्ण विषयो के पद निम्नलिखित है 


विषय.                                                     पदों की संख्या         


Math-गणित                                                   53

Physics-भौतिकी                                            60       

Zoology-प्राणी शास्त्र                                       64

A.B.S.T.                                                           86

Business Administration                           71


Law-कानून।                                                       25

Economics-अर्थशास्त्र                                         103

English-अंग्रेजी।                                                  153

Geography-भूगोल                                              150

Hindi                                                                214

History-इतिहास                                                177

Sociology-समाजविज्ञान                                     80

Philosophy-मनोविज्ञान                                        10

Political Science                                             181

Public Administration                                   45

Sanskrit                                                            76

Urdu                                                                  24

Agriculture (entomology)                             2

E.A.F.M.                                                           70

Punjabi                                                              1


कुल योग                                                             1913


#rpschome




आरक्षण


इन रिक्त पदों में नियमानुसार विभिन्न वर्गों के लिए पदों को आरक्षित किया गया है। विभिन्न वर्गों S.C., S.T.,O.B.C., M.B.C.(more backward class),E.W.S., Ex-servicemen तथा 

अनारक्षित पदों का वर्ग वार विभाजन आप विस्तृत विज्ञप्ति में देख सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कॉलेज व्याख्याता विज्ञप्ति 2023 यहां देख सकते हैं।

विभिन्न वर्गों में आरक्षित पदों का लाभ लेने के लिए राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों (S.T.,S.C.,O.B.C. आदि) के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा इसलिए वे सामान्य श्रेणी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अन्य राज्यों की वे महिला उम्मीदवार जिन्होंने राजस्थान राज्य के निवासी से विवाह किया हो और यहां की निवासी बन गई हों उन्हें Public employment में SC.,S.T., O.B.C,M.B.C. वर्ग में आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा। इसलिए वे महिलाएं सामान्य वर्ग के पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।



राजस्थान में कॉलेज व्याख्याता में आयु



राजस्थान में कॉलेज व्याख्याता(assistant professor) बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए तथापि विभिन्न आरक्षित वर्गों को श्रेणी अनुसार (Category Wise) आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।



RPSC कॉलेज व्याख्याता विज्ञप्ति 2023 के अनुसार आरक्षित वर्ग के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान निम्नानुसार है-




राजस्थान राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति (S.C), अनुसूचित जनजाति (S.T.), अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.) तथा अति पिछड़ा वर्ग (more backward class) के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष में 5 वर्ष की छूट देय है।



सामान्य वर्ग (General Category) की महिला उम्मीदवार तथा राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट देय है।


राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अति पिछड़ा वर्ग (MBC) की महिला को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
विधवा (Widow) एवं परित्यक्ता महिला के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। विधवा महिला के मामले में उसे सक्षम प्राधिकारी से जारी पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र (Death Certificate) प्रस्तुत करना होगा जबकि विवाह विच्छेद के मामले में तलाकनामा का सबूत (divers proof) प्रस्तुत करना होगा।

प्रतिरक्षा सेवा के रिजर्विस्ट कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष होगी।

सरकार के पंचायती समितियों एवं शिक्षा विभाग में Substantive अध्यापकों को तीन अवसर के अध्यधीन रहते हुए अधिकतम आयु में 15 वर्ष की छूट देय होगी।



भारत सरकार के विधि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर उपाधि या डॉक्टरेट और साथ में महाविद्यालय उपाधि और/स्नातकोत्तर कक्षाओं को 5 वर्ष तक अध्यापन कराने के अनुभव वाले उम्मीदवारों को 3 अवसरों की सीमा में रहते हुए 5 वर्ष की छूट देय होगी।





आयोग द्वारा उक्त पदों का विज्ञापन 2020-21में जारी किया गया था. इसके बाद आयोग द्वारा इन पदों का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया अतः राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार जो उम्मीदवार 1 जुलाई 2023 को अधिक आयु के होते हैं उन्हें ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी 

RPSC कॉलेज व्याख्याता परीक्षा पैटर्न

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज व्याख्याता के चयन के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार (interview) का आयोजन किया जाता है। लिखित परीक्षा Online या Offline ली जा सकती है।

RPSC कॉलेज व्याख्याता लिखित परीक्षा पैटर्न के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के तीन पेपर होते हैं जिनमें पहला और दूसरा प्रश्न पत्र संबंधित विषय तथा तृतीय प्रश्न पत्र राजस्थान के सामान्य अध्ययन का होगा।


आयोग द्वारा कॉलेज व्याख्याता (Assistant Professor) के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के चयन हेतु परीक्षा पैटर्न एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया इस प्रकार है-




कॉलेज व्याख्याता लिखित परीक्षा(written exam)-

RPSC कॉलेज व्याख्याता के लिए लिखित परीक्षा का समय, प्रश्न संख्या एवं अंक विभाजन इस प्रकार होगा-

प्रश्न पत्र               विषय                    अंक              समय

प्रथम        पद से संबंधित विषय।           75              3 घंटे

द्वितीय      पद से संबंधित विषय           75             3 घंटे

तृतीय     राजस्थान सामान्य अध्ययन      50            2 घंटे
                            

                                   योग                  200





RPSC College Lecturer exam pattern

पहला और दूसरा प्रश्न पत्र विषय(Subject) से संबंधित होगा जबकि तृतीय प्रश्नपत्र में राजस्थान के सामान्य अध्ययन (General Studies of Rajasthan) से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) टाइप के होंगे।प्रत्येक प्रश्न के लिए नकारात्मक (Negetive Marking)अंक दिए जाएंगे




कॉलेज व्याख्याता के लिए साक्षात्कार (Interview)




कॉलेज लेक्चरर पदों के लिए लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाता है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाती है।

आयोग द्वारा इन पदों के लिए साक्षात्कार कुल 24 अंकों का होगा। श्रेणी वार उपलब्ध रिक्त पदों के 3 गुना तक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जिन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हक प्राप्त किये हों।

वेतन

असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में 15,600- 39,100 ग्रेड पे प्राप्त होता है |

कॉलेज लेक्चरर बनने के लिए आपको अपने पढ़ाई के क्षेत्र में मुख्य रुप से ध्यान देते हुए पढ़ाई करनी होगी। यहां पर कॉलेज लेक्चरर के लिए जरूरी पढ़ाई में आपका काफी ज्यादा मेहनत लगाना जरूरी होता है।

#assistantprofessorrecruitment#असिस्टेंटप्रोफेसरवेतनमान@असिस्टेंटप्रोफेसरयोग्यता#असिस्टेंटप्रोफेसरगुडएकेडमीरिकॉर्ड

असिस्टेंटप्रोफेसर भर्ती रिजल्ट असिस्टेंटप्रोफेसरकटआॅफ

असिस्टेंटप्रोफेसरभर्तीपद

More posts -राजस्थान की आर्थिक समीक्षा


राजस्थान में बजट 2023 24 की प्रमुख घोषणाएं

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Blogger द्वारा संचालित.